Faridabad : इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा व प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया I इस अवसर पर “उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम : मुद्दे एवं चुनौतियां” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया I इस अवसर पर संस्थान के सभी अध्यापकगण, कर्मचारियों व छात्रों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया जिसमें स्मिता शंकर, स्वाति, स्वेता, मुबीन, वरुण, गौरव व अनुज आदि ने उपभोक्ता के अधिकारों के सम्बन्ध में विधिक प्रावधानों का वर्णन करके उपस्थित लोगो को जागरूक किया I इस कार्यक्रम में संस्थान के अध्यापको, व छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया I मंच का संचालन अंग्रेजी की प्रवक्ता मिस सुप्रिया ने किया
