faridabad : भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय बुनकर सेवा केंद्र पानीपत द्वारा ताज हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्शन एंड सेल कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल सोसायटी लिमिटेड होडल पलवल पुनहाना रोड में 45 दिवसीय हथकरघा बुनाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मदनलाल आजाद पूर्व उपाध्यक्ष अखिल भारतीय हस्तशिल्प बोर्ड भारत सरकार द्वारा किया गया साथ में उनके मित्र सूरज प्रकाश भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस दौरान अपने संबोधन में मदनलाल आजाद ने कहा कि यह योजना सरकार द्वारा आम के आम गुठलियों के दाम वाली कहावत को चरितार्थ करती है । उन्होंने कहा कि इससे आप प्रशिक्षण लेकर अपना नाम तो करेंगे ही साथ में आपके परिवार को स्वयं रोजगार भी मिलेगा साथ ही आपकी कमाई के एक अच्छे साधन भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेकर व्यक्ति स्वयं का रोजगार भी चला सकता है और इसके अलावा दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकता है।
इस मौके पर दिनेश कुमार शर्मा तकनीकी अधीक्षक बुनाई बुनकर सेवा केंद्र पानीपत ने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी शिक्षकों को दी गई है जो कि उनके लिए हर हालत में लाभदायक होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 30 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें उन्हें ₹300 प्रतिदिन के हिसाब से स्थाई फंड भी दिया जाएगा तथा 2 सहायक व मास्टर ट्रेनर को ₹400 व ₹800 प्रतिदिन के हिसाब से भारत सरकार द्वारा दिए जाएंगे जिसमें हथकरघा पर नए-नए उत्पादन बनाने का परीक्षण उन्हें निरंतर दिया जाएगा।
इस मौके पर नवीन कुमार,राजेंद्र भी मौजूद रहे कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर तोताराम के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस मौके पर नवीन कुमार,राजेंद्र भी मौजूद रहे कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर तोताराम के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
