निगमायुक्त ने आरडब्ल्यूए से किया स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान

फरीदाबाद। बनेगा स्वच्छ फरीदाबाद को लेकर निगमायुक्त यशपाल यादव के नेतृत्व में सेक्टर-20 स्थित चाटर्ड एकाउन्टेट हाल में बुधवार को रेजीडेंस वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारीगणों और चाटर्ड एकाउन्टेंट साथ बैठक की। इस बैठक में निगमायुक्त यशपाल यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त इन्द्रजीत कुलडिय़ा, चाटर्ड एकाउन्टेट जितेन्द्र चावला, आर डब्ल्यूए के प्रधान एन0के0 गर्ग, अतुल तथा समस्त वार्ड के रेजिडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारीगण मौजूद थे। बैठक में निगमायुक्त यशपाल यादव ने आए हुए सीएम इंस्टिटयूट के चेयरमैन, समस्त वार्ड के रेजिडेंस वैलफेयर एसोसिएशनों के मैम्बरों तथा सोशल संस्थाओं से आए हुए प्रतिनिधियों का सफाई अभियान में अपना योगदान देने पर धन्यवाद किया। निगमायुक्त ने बैठक में कहा कि हमने जो मेगा सफाई अभियान शुरू कर रखा है उसमें पार्षदगण, सीएसआर पार्टनर, इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, वार्ड कमेटी मैम्बर, एनजीओ, मास्टर ट्रेनर्स, वॉलिएंटर्स तथा वार्ड नोडल अधिकारियों के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों का भी बहुत बड़ा योगदान हो रहा है और हर वार्ड में सफाई होती दिख रही है। उन्होंने कहा कि रेजिडेंस वैलफेयर एसोसिएशन अच्छा काम कर रही है और मैं उम्मीद करता हूं कि इस मेगा सफाई अभियान में भी आप इसी तरह सहयोग देते रहेंगे। निगमायुक्त कहा कि आप सब वार्ड कमेटियों के साथ मिलकर काम करों, जैसे मैंने वार्ड कमेटियों को शक्तियां प्रदान की है वैसे ही तुम्हे भी सफाई के दौरान किसी व्यक्ति या दुकानदार द्वारा कूड़ा फेंकने, जलाने और नालों के ऊपर अतिक्रमाण करने आदि का चालान कटवाने की शक्तियां प्रदान करता हूं। उन्होंने बैठक में आए हुए आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को बताया कि मेगा सफाई अभियान के दौरान जब हमने शहर के सीवरेज सिस्टम को बॉकेट मशीन और जेसीबी द्वारा साफ कराने की पहल की तो उसके अंदर से वो सारी गंदगी (गत्ते,कट्टे,बोरिया, प्लास्टिक, पॉलिथिन) निकल रही थी जो आप सोच भी नहीं सकते हो। इन सबको रोकने की हमारी सबकी जिम्मेदारी है। 30-31 दिसम्बर का दिन हमने तय किया है कि हम हर घर तक पहुंच सकें और हर घर से कूड़ा उठा सकें और एक बार जब हर घर से कूड़ा उठा लेंगे जो बाहर पड़ा हुआ है चाहे वह किसी भी तरह का कूड़ा हो उसे हम शहर से बाहर ले जाएंगे ताकि हर वार्ड खत्ता मुक्त हो और गंदगी मुक्त शहर का सपना साकार हो। बैठक में निगमायुक्त को रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपने-अपने वार्ड की कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया निगमायुक्त ने कहा कि जिन-जिन रेजिडेंस वैलफेयर एसोसिएशनों की वार्ड संबंधित समस्याएं है वो लिखकर निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त को अवगत करवा दे ंहम उनकी समस्याओं का समाधान जरूर करेंगे। निगम के साथ सफाई अभियान को लेकर पूरा शहर साथ है और जल्द ही हम फरीदाबाद शहर को गार्बेज फ्री कर देंगे।