आज दिनांक 10/12/2021 को इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया I
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने किया I इस अवसर पर मानवाधिकार विषय पर क्विज प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया व सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया I विश्व मानव अधिकार दिवस पर एमिटी यूनिवर्सिटी के
असिस्टेंट प्रोफेसर श्री आशुतोष कुमार ने गूगल मीट प्लेटफॉर्म से जुड़कर मानवाधिकारों पर अपने विचार प्रस्तुत किये I क्विज
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः मानसी नागर, निशांत रोहिल्ला व देव्यानी वर्मा को मिला I इस कार्यक्रम में
संस्थान के अध्यापको, कर्मचारियों व छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया I मंच का संचालन विधि की प्रवक्ता डॉ भूमिका ने किया
