फ्रैन्डस सोशल वर्कर्स एसोसिएशन ने सीडीएस विपिन रावत व अन्य शहीदों को श्रृद्वांजलि दी

फरीदाबाद। फ्रैन्डस सोशल वर्कर्स एसोसिएशन(रजि.) मार्किट नम्बर-5 के प्रांगण में आज चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ शहीद जनरल बिपिन रावत एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत व उनके साथ शहीद हुए देश के 11 वीर सैन्य अधिकारियों व जवानों को श्रृद्वांजलि दी गई। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ उपप्रधान गुलशन सहगल,महासचिव मुकेश मल्होत्रा,स्वतंत्रता सेनानी केएल साहनी,नवजीवन गौसांई, रिटार्यड फौजी चमन लाल व अन्य सदस्यों ने सभी शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रख कर सभी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान गुलशन सहगल ने कहा कि देश ने एक महान सपूत को खोया है जिसने हमेशा प्रत्येक देशवासी का सीना अपने कारनामों से गर्व से चौड़ा किया। उन्होनें कहा कि सीडीएस जनरल विपिन रावत में असाधारण नेतृत्व श्रमता थी। जिन्होनें सेना के तीनों अंगों में आधुनीकिरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुकेश मल्हौत्रा ने कहा कि देश के प्रथम सीडीएस शहीद जनरल बिपिन रावत को पूरा देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होनें कहा कि पूरे देश को उनके इस तरह जाने से बहुत बड़ा सदमा पहुंचा है। उन्होनें कहा कि जनरल विपिन रावत ने दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल के साथ-साथ उन्हें आधुनिक बनाया। जनरल जी की ही अगुवाई में पाकिस्तान को सर्जीकल स्टाईक करके सख्त संदेश दिया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी केएल साहनी के कहा कि जनरल विपिन रावत में देशप्रेम कूट कूटकर भरा पड़ा था तभी तो वे अपने रिश्तेदारों से कम कम मिलते थे वे सिर्फ देश की सेना को मजबूत बनाने में दिन रात लगे रहे। उन्होनें कहा कि देश ने एक ऐसा जनरल खोया है जिसकी भरपाई शायद ही हो पाए। इस मौके पर गुलशन सहगल,मुकेश मल्होत्रा,नवजीवन गौसांई,केएल साहनी, गगन अरोड़ा,अशीष कुमार,सतीश साहनी,महेश बजाज,संदीप गेरा,भारत भूषण भसीन,अनिल साहनी,चमनलाल सहगल,चन्द्रमोहन सहगल,जेएम कोहली,अशोक चोपड़ा,सुरेन्द्र जयसवाल,आकाश,अनिल आनन्द,पूर्व फौजी चमनलाल सभी ने वर्दी पहनकर शहीदों को नमन किया। इसके अलावा एनएच-5 के दुकानदारों ने भी शहीदों को अपनी भावभीनी श्रृद्वांजलि दी।