ग्राम बदरपुर सैद में आई.एल.आर.जसाना, द्वारा लीगल ऐड कैंप का सफल आयोजन

Faridabad : इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद  द्वारा ग्राम बदरपुर सैद में लीगल ऐड का कैंप लगाया गया I इस कैंप में संस्थान  के अध्यापको, कर्मचारियों व छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया I कैंप का नेतृत्व संस्थान के विधि के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री विनोद कुमार खत्री ने किया I इस अवसर पर संस्थान की छात्र छात्राओं विशेष रूप से शालू, मानसी, युगल, वरुण व हर्षित ने ग्रामीणों को कानूनी व्यवस्था के बारे में जागरूक किया व उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए प्रेरित किया गया कि लोक अदालत द्वारा अपनी समस्या का निराकरण कैसे कर सकते है I कैंप द्वारा उनको उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया I इस अवसर पर संस्थान के अध्यापक गण, कर्मचारी व छात्रों ने हिस्सा लेकर  कार्यक्रम को सफल बनाया I