केंद्र व भाजपा सरकार पूरी तरह से है जनविरोधी : ललित भड़ाना

कांग्रेसियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर निकाली पदयात्रा व की जनसभा

फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के चेयरमैन एवं नूंह के कांग्रेस पर्यवेक्षक ललित भड़ाना ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार आम जनता के अधिकारों का हनन कर रही है, आज महंगाई, बेरोजगारी और असुरक्षा के माहौल के चलते पूरे देश में सरकार की कार्यशैली को लेकर लोगों में रोष पनप रहा है, लेकिन यह तानाशाही सरकार जनता के अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। श्री भड़ाना आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश व हरियाण कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नूंह के नगीना में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव, पूर्व विधायक शाहिदा खान, पीसीसी मेम्बर, मेहताब अहमद, इब्राहिम इंजीनियर, मकसूद सिकरवा, मुबारिक मलिक, मुबीन खान, तफजूल, तौफिक, शाहिद आदि मौजूद थे। उपस्थिजनों को संबोधित करते हुए ललित भड़ाना ने कहा कि आज पैट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, पैट्रोल डीजल 100 , गैस सिलेंडर हज़ार रुपए तक पहुंच गया है। गऱीब आदमी के लिए घर चलाना मुशकिल हो गया है। किसान भी महंगाई का शिकार हो रहा है। आफताब अहमद ने कहा कि राहुल गांधी के सहयोग को किसान आंदोलन की सफ़लता के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश में कई राज्यों में उपचुनाव हुए थे जिसमें बीजेपी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, और अंदरूनी सर्वे में बीजेपी को हार की भनक आने वाले चुनावों में लग गई जिसका नतीजा ये हुआ कि बीजेपी केंद्र सरकार को पैट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रू कम करने पड़े। फिऱ भी प्रदेश सरकार ने अपना वेट कम नहीं किया जबकि पड़ोस के राज्यों में वेट कम किया गया था। ललित भड़ाना ने कहा कि आज हरियाणा में सबसे अधिक महंगा पैट्रोल डीजल मिलता है, जबकि पहले कांग्रेस राज़ में हरियाणा में सबसे सस्ता तेल मिलता था। उन्होंने कहा कि बीजेपी हारेगी तो महंगाई दर कम होगी बस इसी फॉर्मूले पर काम करने की जरूरत है।इस अवसर पर फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव, पूर्व विधायक शाहिदा खान, पीसीसी मेम्बर, मेहताब अहमद, इब्राहिम इंजीनियर ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और उन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता तब तक सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकेगा, तब तक यह सरकार सत्ताविहीन न हो जाए। इसके उपरांत पूरे क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों ने अपना सहयोग देते हुए अपनी भागीदारी निभाई।