अग्रवाल महाविद्यालय में दिनांक 26-11-2021 को प्राचार्य जी के दिशा निर्देशन
मे राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव की तहत संविधान
दिवस मनाया गया । इसका उद्देश्य संविधान के प्रति लोगों को सचेत करना था
ताकि लोग समझ सके संविधान उनके विषय में क्या कहता है और लोगों के
क्या दायित्व है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ड़ा० कृष्ण कांत गुप्ता जी
ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं व ड़ा० भीमराव अम्बेडकर
जी व अन्य सभी व्यक्तियों का जिन्होने संविधान के निर्माण में अपना योगदान
दिया उनको याद किया गया। । इस अवसर पर सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने
संविधान के उद्देश्यों को पूरा करने की शपथ ली । वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती कमल
टंडन जी ने विद्यार्थियों को संविधान व उनके कर्तव्यों से अवगत कराया ।
संविधान दिवस की सार्थकता इसी में है कि हम अपने संविधान की बुनियादी बातों
को समझें। इस अवसर पर “भारत के संविधान का निर्माण” विषय पर लोकसभा
टीवी की एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई ताकि विद्यार्थी संविधान में निहित मूल्यों को
समझ सके और उसके प्रति सम्मान जता सके । राजनीति शास्त्र विभाग की
विभागाध्यक्षा ड़ा० रितु ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का महत्व बताया
और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मौक़े पर निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं (
काजल , कोमल , सोनल व प्रिया ) का भी सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में
डॉ० मनोज शुक्ला, डॉ० जगवीर डागर, श्री मोहित हूड़ा उपस्थित थे । मंच का
संचालन सहायक प्रोफ़ेसर उदिता कुंडू ने किया ।
