फरीदाबाद, 26 नवम्बर। क्रिप्टो रिलीफ फंड के राधिका नेलवाल और प्रेम बल्लभ नेलवाल के सौजन्य से चल रहे राशन वितरण अभियान के अंतर्गत पूरे फरीदाबाद में अभी तक 4000 राशन किट वितरित की जा चुकी है। इसी कड़ी में आज संतोष नगर में प्रतिभा तिवारी द्वारा राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां लगभग 300 राशन किट जरूरतमंदों को वितरित की गईं। क्रिप्टो रिलीफ फंड द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सभी उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर समाजसेविका प्रतिभा तिवारी ने इस सेवा कार्य को अपना कर्तव्य बताते हुए कहा कि कई बुजुर्ग जो अकेले रहते हैं तथा कुछ बच्चे जिनके माता-पिता का देहांत हो गया है और वे अकेले रहते हैं, जो अपाहिज है उन्हें भी और विधवा महिला जो अपने बच्चों का अकेले ही भरण-पोषण कर रही हैं, उन सभी राशन किट विरित कर सहायता दी गई।
इस मौके पर श्रीमती प्रतिभा तिवारी ने अन्य समर्थ जनों व सामाजिक संस्थाओं का आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद को आगे आएं ताकि समाज में कोई भी दो जून की रोटी के लिए मोहताज न रहे।
