फरीदाबाद : जुआ खेलते 11 व्यक्ति गिरफ्तार, 42,500 रूपए बरामद 

 

फरीदाबाद, 28 अक्टूबर । दीपावली के त्यौहार के नजदीक आते ही जुआ खेलने वाले भी सक्रिय हो गए है। पुलिस ने भी ऐसे जुआरियों पर कड़ी नजर रख उनके खिलाफ कार्यवाही को अंजाम देना शुरू कर दिया। इसी कडी में गुरुवार को थाना कोतवाली पुलिस ने छापेमारी करके 11 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42500 रूपए की राशि भी बरामद की। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अकुंश, धीरज कुमार उर्फ गुट्टू, प्रतीक सेठी, सिद्दार्थ भाटिया, निशांत भाटिया उर्फ नोनू, मांशु, मंयक चौधरी, अँशुल निवासी एनआईटी, देवेन्द्र बैंसला, अशुमंन उर्फ देव सैक्टर 22 फरीदाबाद व हिमांशु एनआईटी फरीदाबाद के रुप मे हुई है।  पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के बारे में गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियो को एन आई टी फरीदाबाद से जुआ खेलते हुए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से 42,500/- नगद बरामद किये गये है। आरपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में जुआ की धारओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना पुलिस टीम ने बताया कि आरोपियों को मौके पर देख कि ताश के पतो पर वे एक दुसरे को पैसे देने की बात कर रहे थे जिन के हाथ में 200/500 रुपये के नोट ले रखे थे। जिनको मौके से ही काबू कर लिया गया।