पंकज ओझा भाजपा पूर्वाचल प्रकोष्ठ बडखल मंडल के संयोजक नियुक्त

फरीदाबाद। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश सिंह ने मेधावी एवं ऊर्जावान पंकज कुमार ओझा को भाजपा पूर्वाचल प्रकोष्ठ फरीदाबाद के बडखल मंडल का संयोजक नियुक्त किया है। पंकज ओझा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है और उनका पूरा पविार वर्षाे से पूर्वाचल समाज से जुड़ा हुआ है और उनके सुख दुख में भागेदारी निभाता है इसलिए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर पंकज ओझा ने जिला संयोजक राकेश सिंह सहित बढक़ल मंडल के अध्यक्ष सतेंद्र पांडे, पूर्वांचल प्रकोष्ठ फरीदाबाद के सह संयोजक विकास सिंह एवं मंडल के अनेक गणमान्य लोग एवं नव चयनित पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। इस दौरान उपस्थितजनों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया।