बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता लाने हेतु चलाया जा रहा जागरूकता अभियान: हिमांशु गुप्ता


सेंट्रल बैंक 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक चलाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह
फरीदाबाद। 
बैंकिंग क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ने बाटा रोड स्थित एनआईटी शाखा में नवरात्रों पर लोन मेले का आयोजन किया गया, जिसमें होम लोन, व्हीकल लोन व गोल्ड लोन के तरह-तरह ऑफर रखे गए और उपभोक्ताओं को कम से कम ब्याज और कम से कम समय में लोन देने का प्रावधान रखा गया। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस लोन मेले का  उद्देश्य उपभोक्ताओं को कम समय में कम ब्याज पर जल्द से जल्द लोन दिलवाना है और बैंक ने अब उपभोक्ताओं के लिए कागजी प्रक्रिया को भी बेहद सरल बना दिया है। इस अवसर पर चीफ मैनेजर राहुल सक्सेना, सीनियर मैनेजर धु्रव अग्रवाल, ब्रांच मैनेजर बल्लभगढ़ राकेश जटौलिया, मैनेजर सन्नी कुमार, मैनेजर हरीश आर्य, मैनेजर देवेंद्र सिंह, एलसी कदम,  सहित बैंक के अनेकों कर्मचारी मौजूद थे। हिमांशु गुप्ता ने कहा कि बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए विजिलेंस का गठन किया गया है अगर कोई भी बैंक का अधिकारी लोन की एवज में या किसी भी चीज के लिए पैसे मांगता है तो उसको तुरंत कार्रवाई होगी। इसके अलावा इस अभियान के तहत उपभोक्ता प्रोटक्शन ऑफ इंफोरमेंश के तहत अपनी शिकायत चाहे वह बैंक के खिलाफ हो या फिर सरकारी कर्मचारी के खिलाफ, उसे पोर्टल पर जाकर कर सकते है और उनका नाम भी सुरक्षित रखा जाएगा। इसी के साथ-साथ आगामी 26 अक्तूबर से एक नवंबर के बीच सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें उपभोक्ता बैंकिंग से जुड़ी अपनी शिकायतों को खुलकर रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जहां बैंकिंग क्षेत्र में आधुनिकता आई है वहीं इस आधुनिकता के चलते भ्रष्टाचार भी बढ़ा है, ऐसे में आमजन को जागरूक करने के लिए भारत सरकार निरंतर नए-नए प्रोग्राम चला रही है, फिर भी यह प्रोग्राम आमजन तक पहुंच नहीं पा रहे है इसलिए बैंक हर वर्ष इस तरह के केम्पेन लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर न खाऊंआ न खाने दूंगा की तर्ज पर कार्य कर रहे है, उसी अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए बैंक यह प्रयास कर रहा है।