एमएएफ के नए प्रधान श्री सुखदेव सिंह जी , महासचिव श्री रमणीक प्रभाकर व् कोषाध्य्क्ष श्री ऋषि त्यागी बने व एमएएफ ने अपनी 30वी AGM तथा एम.ए.एफ मेंबर्स डायरेक्टरी 2021 का विमोचन किया

Faridabad:  मैनुफेक्चरर्स  एसोसिएशन फरीदाबाद  की 30वी AGM का आयोजन, गोल्डन गैलेक्सी होटल एंड रिसॉर्ट्स ,फरीदाबाद में किया गया । जिसके मुख्य अतिथि   पं. श्री  मूलचंद शर्मा जी , हरियाणा कैबिनेट मंत्री, परिवहन, खान और भूविज्ञान, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण और कला और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री, हरियाणा व्  विशिष्ट  अतिथि श्री नरेंद्र गुप्ता जी, विधायक ,फरीदाबाद ,  श्रीमती सीमा त्रिखा जी , विधायक बड़कल , फरीदाबाद , श्री राजेश नागर जी , विधायक तिगांव ,फरीदाबाद , ,श्री एस.के. जैन जी सीएमडी, इंडो ऑटोटेक लिमिटेड ,श्री शम्मी कपूर जी सीएमडी, सुपर स्क्रू प्राइवेट लिमिटेड, श्री ओ पी कम्बोज, सीएमडी वेलमोल्ड़ प्लास्टिक प्रा0  लिमिटेड  अध्यक्षता श्री नवीन सूद जी ,सीएमडी वी जी इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड।

सर्वप्रथम श्री रमणीक प्रभाकर,महासचिव , एम्ए एफ  ने AGM  में  आये मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथियों व् सभी एसोसिएशन के प्रधानों  का स्वागत करते हुए दीप प्रज्जल्वित के लिए आमंत्रित किया।  इसके बाद श्री प्रभाकर ने  मनुफैचरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में समाजिक कार्यो व् अन्य कार्यकारिणी का उल्लेख किया और अपने व् श्री अजेय जुनेजा , प्रधान , एम् ए ऍफ़ , के साथ किये कार्यो का उल्लेख किया व् इन पांच सालो में उनके सहयोग की प्रशंसा की तथा श्री अजेय जुनेजा जी को सम्बोधन के लिए आग्रह  किया।

श्री अजेय जुनेजा जी ने सभी का स्वागत करते हुए एसोसिएशन के कार्यो की चर्चा की।  आपने फरीदाबाद में चल रहे विकास की चर्चा की व् समय -समय पर सम्बंधित कार्यकालों के साथ मिल औद्योगिक समस्याओं को उठाते रहे और हल भी निकला उनके विषय में चर्चा की।

इसके बाद श्री प्रभाकर ने श्रीमती  सीमा त्रिखा ,विधायिका, बड़खल को मंच पर आमंत्रित किया। विधायिका  जी ने बड़े  ही मधुर संवाद के कहा की आप लोगो के सहयोग से ही मै यहाँ तक पहुंची हूँ। मेरा हमेशा प्रयास रहेगा औद्योगिक समस्याओं का हल किया जाएगा.

श्री प्रभाकर ने श्री राजेश नागर जी , विधायक , तिगांव  को मंच पर आमंत्रित किया। विधायक  श्री राजेश नागर जी नेसभी का सम्बोधन करते हुए कहा नहर  पार के  क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नॉएडा से जोड़ने का प्रयास रहेगा व् हर क्षेत्र में विकास होगा।

श्री प्रभाकर ने श्री नरेंद्र गुप्ता जी , विधायक , फरीदाबाद को मंच पर आमंत्रित किया। श्री नरेंद्र गुप्ता जी ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा  की मुझे बहुत ही ख़ुशी है की आज एसोसिएशन में 1350  मेंबर जुड़ चुके है।जिसमे माइक्रो , स्माल ,सभी इंडस्ट्रीज जुडी हुई है।   उन्होंने कहा मै भी  एम् ए एफ का सदस्य  हूँ और ख़ुशी की बात ये  है की जब ये एसोसिएशन शुरू हुई तब से सदस्य हूँ।  जो की माइक्रो से शुरू हुई हुई थी जिसे श्री रमणीक प्रभाकर ने कड़ी  मेहनत से सींचा है। उन्होंने कहा सरकार उद्योगों के लाभ के लिए बहुत सी स्कीम बना रही है जिसका फायदा एसोसिएशन के माध्यम से सभी को मिलेगा। आपने बहुत सारे सरकार द्वारा किये गए  विकास कार्यो  की जानकारी दी।

श्री रमणीक जी ने मनुफक्चरर्स एसोसिएशन की मेंबर्स डायरेक्टरी  विमोचन का   मंत्री महोदय से  आग्रह किया व्  विमोचन कार्य किया गया, साथ श्री प्रभाकर ने श्री सुखदेव जी को एम् ए एफ का प्रधान बनाने की घोषणा की व् उन्हें बधाई दी. श्री अजेय जुनेजा जी ने भी  श्री सुखदेव सिंह को एम् ए एफ के प्रधान बनाये जाने पर हार्दिक बधाई दी व् अन्य एसोसिएशन के प्रधानों ने पुष्प गुच्छे  दिए। श्री रमणीक प्रभाकर को महासचिव व् श्री ऋषि त्यागी को कोषाध्यक्ष बनाया  गया।

श्री प्रभाकर ने कहा  की चुनाव की प्रक्रिया  पूरी हो चुकी  है व् जल्द ही कार्यकारिणी सदस्यों की  भी घोषणा की जायेगी।

श्री नवीन सूद जी ने आये सभी सदस्यों , मंत्री महोदय , विधायकों का स्वागत किया की मुझे ” मानस ” डिग्री दी गई है जिसका मै आभार प्रकट  करना चाहता  हु। आपने बताया की  कोरोना काल में कैसे एक ऍप बनाकर ऑक्सीजनके लिए लगी लाइन को खत्म किया। आपने कहा आगे भी हम  एसोसिएशन के माध्यम से कार्य करते रहेंगे।  आपने श्री सुखदेव जी को  एम् ए ऍफ़ के प्रधान बनाने पर उनका हार्दिक स्वागत स्वागत किया।

श्री प्रभाकर ने मंच पर श्री मूलचंद शर्मा जी ,हरियाणा कैबिनेट मंत्री, परिवहन, खान और भूविज्ञान, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण और कला और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री, हरियाणा को आमंत्रित किया। श्री मूलचंद शर्मा जी ने सबका सम्बोधन करते हुए आभार व्यक्त किया।  आपने कहा आप सभी के सहयोग से मैं यह  पहुँचा हूँ।  आप कहा श्री कृष्णपाल गुज्जर जी ,उपस्थित विधायक के सहयोग से विकास कार्य हो रहे है।

आपने कहा फरीदाबाद में ऐसी सड़के बनाई जा  रही जो  40 साल  तक नहीं टूटेंगी। आप लोग हमे बुलाये हम साथ सब जानकारिया साँझा करेंगे।

श्री सुखदेव सिंह जी ने  सभी  का धन्यवाद दिया व् एम् ए ऍफ़ के नए प्रधान बनाये जाने पर आभार व्यक्त किया।

श्री रमणीक प्रभाकर ने मंत्री जी, उपस्थित विधायक  व् मंच पर उपस्थित सभी से सम्मनित करने के लिए आग्रह किया।  वरिष्ठ नागरिक ,सभी एसोसिएशन के प्रधान , एम् ए एफ की कार्यकरिणी के सदस्यों  व् शहर की प्रमुख हस्तियों  को ऐप्रीसिएशन अवार्ड द्वारा सम्मानित किया व् मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथियों को ट्रॉफी  व्  शॉल देकर सम्मानित किया।

वरिष्ठ नागरिक में श्री अजेय जुनेजा की माताजी श्रीमती मोहन कौर , श्री रमणीक प्रभाकर की माताजी श्रीमती जनक रानी प्रभाकर ,श्री जगदीश शर्मा  की माताजी श्रीमती कुंतादेवी शर्मा ,श्री पारुल रत्रा के पिता श्री सुभाष रत्रा आदि का सम्मान ऐप्रीसिएशन  अवार्ड व् शॉल देकर किया गया  .

अंत में श्री प्रभाकर ने सभी स्पोंसर्स को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।  श्री ऋषि त्यागी , कोषाध्यक्ष, एम्  ए एफ , श्री नरेश वर्मा  पूर्व प्रधान,एम्  ए एफ ,श्री एच के  बत्रा , श्री जे पी मल्होत्रा , श्री रवि भूषण खत्री , श्री वीर भान  शर्मा , श्री जी एस त्यागी , श्री चिराग भल्ला ,श्री एम् सी मलिक,श्री ललित गोस्वामी , श्रीमती नेहा , चीफ मैनेजर , एस बी आई ,फॉर SME ,श्री शशि नाथ मिश्रा  रीजनल मैनेजर, एस बी आई,, श्रीमती अंशु वशिष्ठ ,श्री प्रवीन गुप्ता, श्री सुनील सचदेवा ,श्री अजय बोंदवाल ,श्री तेजीश प्रभाकर  आदि  की उपस्तिथि उल्लेखीनय रही।