आजादी का अमृत महोत्सव एवं कानूनी सेवाएं सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण द्वारा 14 नवंबर तक मनाया जायगा कानूनी सेवाएं सप्ताह : मंगलेश कुमार चौबे

फरीदाबाद। जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण द्वारा 2 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक आजादी का अमृत महोत्सव एवं कानूनी सेवाएं सप्ताह के अंतर्गत पेन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच कार्यक्रम की कड़ी में 4 अक्टूबर को भी अलग-अलग स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता के प्रमुख मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों के अंतर्गत 4 अक्टूबर को प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता संगीता रावत की देखरेख में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा निर्देशित चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज टू चिल्ड्रन एंड देयर प्रोटेक्शन स्कीम 2015 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी –5 में पैनल अधिवक्ता उमेश चौहान की देखरेख में द सेक्सुअल हरासमेंट ऑफ विमेन एट वर्कप्लेस प्रिवेंशन प्रोहिबिशन एंड रिड्रेसल एक्ट 2013 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रेड लाइट फरीदाबाद चौक के नजदीक एनजीओ रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन द्वारा रोड सेफ्टी रूल्स अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। श्री मंगलेश कुमार चौबे ने जिला के सभी प्रबुद्ध एवं जागरूक लोगों का आह्वान किया है कि वे इन सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।