बल्लभगढ़ शहर की कच्ची और पक्की सभी कालोनियों में मिलेगी मूलभूत सुविधा : मूलचंद शर्मा

कैबिनेट मंत्री बोले, अंतिम छोर के व्यक्ति को दिया जा रहा है लाभ
फरीदाबाद, 02 अक्टूबर। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच को नीतिबद्ध तरीक़े से क्रियान्वित करके अंतिम व्यक्ति को सरकार द्वारा अनेकों सुविधाएं दी जा रही। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी कच्ची और पक्की बस्तियों को मूलभूत सुविधाएं विकास की कोई कसर नहीं रहने दूंगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी में स्वच्छता अभियान के तहत फरीदाबाद और बल्लभगढ़ को क्लीन और ग्रीन बनाने के लिए की स्कूलों के विद्यार्थियों की चित्रकारी प्रतियोगिताओं में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के मौके पर बल्लभगढ़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला त्रिखा कॉलोनी में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को परिवहन मंत्री ने सम्मानित भी किया। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा स्वच्छता का संदेश देकर राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने देश को पढ़ाया था। आज देश ऐसे महान व्यक्तित्वो की देन से ही दिन दोगुना और रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के पाठ, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकार की नीतियों का लाभ दिलाने के उनके सपने को पूरा कर रहे है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं छोडूंगा। उन्होंने आमजन से आव्हान करते हुए कहा कि वे भी स्वच्छता अभियान के भागीदार बनें ताकि बल्लभगढ़ और फरीदाबाद को क्लीन और ग्रीन रखा जा सके। हरा भरा फरीदाबाद और बल्लभगढ़ रखने के लिए हर नागरिक की को भागीदार बनना होगा। चित्रकारी प्रतियोगिता बच्चों के लिए घर के सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग करने के लिए और सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत तथा स्वच्छ फरीदाबाद, ग्रीन फरीदाबाद के लिए हर नागरिक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता जागृति मिशन जागृति संस्था द्वारा आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ फरीदाबाद, कक्षा 6 से 9वी तक के विद्यार्थियों के लिए कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए और दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।