आई.एल.आर, में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर वेबीनार सम्पन्न

फरीदाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती की पूर्व संध्या पर इस्टीट्यूट ऑफ लॉ एण्ड रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में समसामयिक विश्व में गांधी के दर्शन की सार्थकता विषय पर वेबीनार का गुगल मीट प्लेट फार्म पर सफल आयोजन किया गया। जिसमे गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों व वक्ताओं ने प्रकाश डाला तथा उनके सत्य व अहिंसा के सिद्वान्तों को आगे ब-सजय़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर संस्थान के प्राचार्च डॉ0 गिरीश चन्द्र राय ने पुष्प अर्पित किया। वेबीनार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरण लेकर दलित, शोषित व हरिजन वर्ग के उत्थान के लिए सक्रिय होकर कार्य करने पर जोर दिया । साथ ही कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान के नारे का संदेश देकर भारत में किसान व जवान के सम्मान को स्थपित किया। संस्थान में चल रहे स्वच्छता पूर्व का विधिवत रूप से समापन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान की प्रवक्ता डॉ0 संगीता वर्मा, सुप्रिया डैंग, डॉ0 नलिन सेठ, डॉ0 इश्तियाक आलम, कौशरअली, विनोद कुमार सिंह की मुख्य भूमिका रही।