हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा फरीदाबाद में दो परीक्षा केंद्रों को किया स्थानांतरित : जिलाधीश जितेंद्र यादव
फरीदाबाद। जिलाधीश जितेंद्र यादव ने बताया कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा हरियाणा पुलिस के एसआई पदों की लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र नंबर 491 और परीक्षा केंद्र नंबर 501दो परीक्षा केन्द्रों को बदल दिया गया है। जिलाधीश ने बताया कि परीक्षा केंद्र 491 ईएम एफआरएलडी कन्वेंट स्कूल भातौला रोड सेक्टर- 79 ग्रेटर फरीदाबाद ब्लॉक बी को बदलकर नवजीवन स्कूल सेक्टर-10 ब्लॉक ए डीएलएफ फरीदाबाद में कर दिया गया है। जिलाधीश ने आगे बताया कि परीक्षा केंद्र 501 जोकि होमरस्टोन ग्रामर स्कूल सेक्टर 21ए को बदलकर टैगोर अकैडमी सेक्टर- 3 बल्लभगढ़ में परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। जिलाधीश ने कहा कि इन परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी निर्धारित समय पर अपने नए परीक्षा केंद्रों में पहुंचना सुनिश्चित करें।
