फरीदाबाद। भाजपा के अजरौंदा मंडल ने आज सेक्टर 16 स्थित जेड पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती मनाई। इस मौके पर उपस्थित जनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र मंगला ने की जबकि कार्यक्रम में अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी, सेवादार टोनी पहलवान, अजरौंदा मंडल महामंत्री सुरेंद्र सिंह सांगा, सुनील कुमार, राकेश मौर्या, राजपाल शर्मा, नवीन पसरीचा, प्रमोद शर्मा, गुलशन खन्ना, संजय दुआ, जीवन बेदी, भास्कर चावला, संदीप मक्कड़, आर. कंवर, रामदत्त शर्मा, सतबीर, राजेश्वर त्रिपाठी, अरुण वालिया, बलवान शर्मा, सरौत, वीरेंद्र दुआ, मुकेश सैनी, सचिन जैन, सर्वजीत चौहान, चयन पसरीचा व जय कत्याल उपस्थित रहे।
इस मौके पर अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी ने कहा कि आज ही के दिन यानी 25 सितंबर 1916 को दीनदयाल उपाध्याय का उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्म हुआ था। मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर शत-शत नमन करते हंैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
वहीं सेवादार टोनी पहलवान ने कहा कि दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। वह एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रविंद्र मंगला व प्रमोद शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील आर्थिक विचार के प्रणेता एवं अंत्योदय के लिए आजीवन काम करने वाले ‘महामानव’ पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन करते हैं। सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देता है। उनके विचार और दर्शन भारत की आने वाली पीढिय़ों को भी प्रेरित करते रहेंगे।
