नशे के इंजेक्शन सहित दो आरोपी काबू, 26 इंजेक्शन बरामद

फरीदाबाद, 23 सितम्बर । क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने गुरुवार को दो आरोपियों को नशे के इंजेक्शन सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच एनआईटी को सूचना मिली थी कि दो आरोपी नशे के इंजेक्शन बेचने की फिराक में थाना मुजेसर एरिया में घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को काबू किया जिनके पास से पुलिस को 26 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला थाना मुजेसर में दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित निवासी अटल चौक पर्वतीय कॉलोनी और सुभाष निवासी जवाहर कॉलोनी शामिल है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं नशे के इंजेक्शन सस्ते दामों पर खरीद कर महंगे दामों पर बेचते हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वह नशे के इंजेक्शन कहां से खरीद कर लाते थे जो भी अन्य आरोपी शामिल पाया गया उसके खिलाफ मामला दर्ज कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।