दि जीरकपुर ट्रिब्यून परिवार कोपरेटिव हाऊस बिल्डिंग सोसायटी के चुनाव सम्पन्न

दि जीरकपुर ट्रिब्यून परिवार कोआपरेटिव हाऊस बिल्डिंग सोसायटी लिमिटेड की प्रबंधक कमेटी के चुनाव पे्रस क्लब सेक्टर-27 में सम्पन्न हुए। चुनाव पंजाब कोपरेटिव सोसायटी के अधिकारी सुश्री यतिंद्र ए सिंह एवं अक्षत पूनिया की देखरेख में सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए। प्रबंधक कमेटी सर्वश्री अनिल कुमार गुप्ता, धर्मवीर, सुनील तिवारी, नवकिरण सिद्धू, उमा शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, जगपाल सिंह, तरसेम चंद शर्मा एवं राजेंद्र धवन पदाधिकारी चुने गए।