फरीदाबाद, 11 सितंबर। आम आदमी पार्टी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष धर्मबीर
भड़ाना का कद बढ़ाते हुए उनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद का सदस्य
बनाया है। पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,
राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता एवं शिक्षा
मंत्री मनीष शिषोदिया ने धर्मबीर भड़ाना को नई घोषित राष्ट्रीय
कार्यकारिणी परिषद की टीम में शामिल किया है। वहीं, डा. सुशील गुप्ता को
फिर से एक बार अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ कार्यकारिणी परिषद में
सदस्य के रूप में शामिल किया है। अपनी नियुक्ति को लेकर आप पार्टी के
जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार
व्यक्त किया। श्री भड़ाना ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा उनको दी
गई है, उसको वह पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए
कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की चारों ओर सराहना हो रही
है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में विकास कार्यों की
बाढ़ आई हुई है। हर क्षेत्र में उन्होंने बेहतरीन कार्य किया है। आम आदमी
पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है, इसलिए अधिक से अधिक लोग
पार्टी का दामन थाम रहे हैं। श्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की
सूरत बदल दी गई है। आज लोग पानी, बिजली, सीवर, शिक्षा जैसी मूलभूत
सुविधाओं के लिए तरसने को मजबूर नहीं है। हमेशा जनता के हित में कार्य
करने वाले लोकप्रिय मुख्यमंत्री के कारण आज वह जनता के दिलों में बसते
हैं। भड़ाना ने कहा कि जल्द ही डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा
में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और दिल्ली की तर्ज पर कार्य होंगे।
आज भाजपा शासनकाल मे प्रदेश का बेड़ा गर्क हो गया है। फरीदाबाद शहर को
स्मार्ट सिटी के नाम पर लूट लिया गया है। इसलिए लोगों को हरियाणा में आम
आदमी पार्टी की दरकार है।
