फरीदाबाद। संत निरंकारी मिशन द्वारा ब्रांच फरीदाबाद में जवाहर कालोनी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आज एक कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रात:10 बजे से आरम्भ हो कर दोपहर 4 बजे तक चला, जिसमें 18 वर्ष और ऊपर के 424 लोगों वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई गई। यह शिविर सारन डिस्पेंसरी के सहयोग से पूर्णत: निशुल्क आयोजित किया गया। शिविर में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी सभी कदशा निदेशों का पूर्णत ध्यान रखा गया। इस शिविर में जहां सारन डिस्पेंसरी की स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रियंका अग्रवाल व सहयोगियों ने योगदान दिया वहीं संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने भी सेवा में पूर्णत: उत्साह के साथ भाग लिया।
