एनआईटी 86 बना समस्याओं का अम्बार : धर्मबीर भड़ाना

डबुआ-पाली रोड को बनाने की मांग को लेकर आप पार्टी ने की सांकेतिक भूख हड़ताल
फरीदाबाद़, 9 सितम्बर : डबुआ-पाली रोड को बनाने की मांग को लेकर वीरवार
को आम आदमी पार्टी ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में एक दिन की सांकेतिक
भूख हड़ताल की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रशासन
के खिलाफ नारेबाजी की गई एवं दारू में बिक जाओगे, ऐसी सडक़ें पाओगे और
कांग्रेस को लाआगे तो ऐसी सडक़ें पाओगे एवं भाजपा को लाओगे तो ऐसी सडक़ें
पाओगे के जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आप पार्टी के जिला
अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना एवं एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने की।
पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि लगभगढ़ 5 साल पहले इस सडक़
का निर्माण केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं पूर्व विधायक
नगेन्द्र भड़ाना ने किया गया था, मगर आज तक यह सडक़ नहीं बनी। वहीं,
कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने विकास के झूठे जुमले लोगों को दिखाए और
सडक़ें न बनने व जलभराव की समस्या खत्म न होने पर अपनी चोटी कटवाने की बात
की थी, मगर आज वह सिर्फ ढोल-मंजीरा बनाने में लगे हुए हैं। भड़ाना ने कहा
कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार कांग्रेस व भाजपा विधायक की मूंछों की
लड़ाई में पिस रही है एनआईटी विधानसभा। रोजाना इस रोड से लाखों लोग
निकलते हैं, मगर भाजपा सरकार न तो कोइ काम करती है और न ही काम करने देती
है। भाजपा सरकार झूठी वादों की खोखली सरकार। आम आदमी पार्टी शहर के
मुद्दों को उठाती रही है, लोगों के साथ है और उनकी समस्याओ को प्रमुखता
से उठाती रहती है। वहीं, एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष यादव
ने कहा कि जब प्रवासियों को खोरी गांव में उजाड़ा गया, आम आदमी पार्टी का
एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ था। भाजपा-कांग्रेस दोनों की सरकार, बावजूद
यहां पर इतने भयावह हालात। पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार
बनेगी और दिल्ली की तर्ज पर विकास होंगे। टूटी सडक़ें ठीक की जाएं एवं
पूर्ण विकास हो लोगो कि समस्याओ का निवारण हो सरकारे बदलती रहती है।
दक्षिण हरियाणा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी अमन गोयल ने कहा कि भाजपा
सरकार ने लोगों को छला है, आज शहर के हालात बद से बदत्तर हैं। पूरे शहर
में सडक़ें टूटी पड़ी हैं, सीवर के मैनहॉल खुले हुए हैं और लोगों की जानें
जा रही हैं। श्री गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मजदूर, किसान को
दबाने का काम कर रही है। आज हम सांकेतिक हड़ताल कर प्रदेश की गूंगी बहरी
सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं, इसके बावजूद भी यह रोड नहीं बना तो
आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर अमन गोयल दक्षिण हरियाणा व्यापारी
प्रकोष्ठ, मंजू गुप्ता दक्षिण हरियाणा महिला मोर्चा, विजय गोदारा, विनय
यादव, विनोद भाटी, दिनेश भारद्वाज, संतोष यादव, संतोष गुप्ता, आकाश
गुप्ता, गीता शर्मा, मनीष भाटिया, सुनील ग्रेावर, तेजवंत सिंह बिट्टू,
जनार्धन वर्मा, सोनू सिसोदिया, राजकुमार, अभिषेक गोस्वामी, हरजिंदर सिंह,
मोहन सोनी, संजय कुमार, राणा यादव, राजीव, किरण, महेश, श्यामबीर भड़ाना,
विनोद भड़ाना, रणधीर भड़ाना, अशोक त्यागी, योगेश भड़ाना, कालू भड़ाना,
लोकेश अग्रवाल, जसबीर चेयरमैन, मलखान, सरजीत भड़ाना, सुखबीर भड़ाना,
धर्मेन्द्र, गजराज, संजय भड़ाना, ओमी, सत्ते आदि सैंकड़ों लोग मौजूद थे।