फरीदाबाद: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आईएमटी द्वारा एक बार फिर कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन सैक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इस मौके पर सैक्टर-15 आरडब्ल्यूए के सहयोग से 610 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाई गई। इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आईएमटी के प्रधान मनोज आहुजा, जनरल सैकेटरी विकास टांटिया, कोषाध्यक्ष रोटेरियन अमित जुनेजा, के अलावा रोटेरियन, समीर सपरा, डा. मनी आहुजा, राजेश महेंदु्र, प्रमोद राणा, तनु भ्याना के अलावा सैक्टर-15 आरडब्ल्यूए के प्रधान नीरज चावला, सुमित अरोड़ा, कवीश सलूजा उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधान मनोज आहुजा ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अब लोग जागरुक हो चुके हैं। यही कारण है कि अपने घरों, कंपनियों में काम करने वाले लोगों को स्पष्ट रूप से वैक्सीनेशन के बाद ही काम पर रखने की हिदायत उन्होंने दे दी है। जिसके चलते अब लोगों को अपनी नौकरी पर संकट गहराने का डर बना हुआ है। जिसे देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आईएमटी लगातार लोगों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन कैंप आयोजित कर रहा है। आज के कैंप में भी काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अभी भी वैक्सीनेशन को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं परंतु कोरोना की तीसरी संभावित लहर को ध्यान में रखते हुए हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि फरीदाबाद के लोग कोरोना की तीसरी लहर के प्रभाव में न आ सकें।
कैप्शन 52: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आईएमटी व सैक्टर-15 आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में वैक्सीन लगवाने आए लोगों को हौंसला बढ़ाते प्रधान मनोज आहुजा व अन्य रोटेरियन्स।
