फरीदाबाद। युवा भाजपा नेता लक्ष्य जिंदल को भाजपा युवा मोर्चा का जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला द्वारा की गई है। अपनी नियुक्ति पर लक्ष्य जिंदल ने आज भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष चौधरी, जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला का उनके कार्यालय पर बुक्के देकर स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें सौंपी है, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे और युवा संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। लक्ष्य जिंदल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में विराजमान भाजपा सरकार सर्वजन का विकास करने में जुटी है और युवाओं के हितों के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है, यही कारण है कि आज युवाओं की विचारधारा भाजपा की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिस प्रकार से देश व प्रदेश के लोगों को बचाया है, उसका पूरा विश्व प्रशंसा कर रहा है और आने वाले समय में कोरोना से निपटने के लिए सरकार युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन कर रही है ताकि लोगों को इस जानलेवा बीमारी से बचाया जा सके।
