आई.एल.आर. जसाना, में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad: आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष में इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया I इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हांडा ने किया I उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए छात्रों को शिक्षक के गुण व महत्ता समझाई I कोरोना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए छात्रों ने शिक्षकों को सम्मानित किया I संस्थान के प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र ने छात्रों का मार्गदर्शन किया I इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्रों दीपक, सपना, चेतना, नितेश आदि ने असिस्टेंट प्रोफेसर रीता यादव व विनोद कुमार सिंह की देख रेख में किया I