रजत पदक जीतने पर  सिंहराज के परिजनों को दी बधाई 


 
फरीदाबाद। टोक्यो पैराओलपिंक खेलो में बल्लभगढ़ ऊचां गांव के सिंहराज अधाना ने आज फिर विजय का परचम लहराते हुए 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर फरीदाबाद का नाम पूरे विश्व में ऊचां किया। इससे पहले 10 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्घा में उन्होनें कांस्य पदक जीता था। जैसे ही सिंहराज के पदक जीतने की घोषणा हुई जजपा इनसो जिला चेयरमेन रवि शर्मा भी अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे और सिंहराज के परिजनों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रवि शर्मा ने कहा कि पहले 10 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक और अब 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर सिंहराज ने वाकई में कमाल कर दिखाया है। उन्होनें कहा कि सिंहराज की दिन-रात की मेहनत और उसके पविार वालों के आर्शीवाद का ही नतीजा है कि उसने  फरीदाबाद का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। रवि शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद खासकर बल्लभगढ़ और तिगांव की जनता उस दिन का इंतजार कर रही है जब उनका पदकवीर घर लौटेगा और उसे कन्धे पर बिठाकर अपनी खुशी का अजहार करेगें। इस मौके पर सिहंराज के भाई स्वाराज अधाना ने कहा कि हमें अपने भाई पर नाज है जिसने कभी हार नहीं मानी और जिसका नतीजा आपके सामने है कांस्य और रजत पदक। इस अवसर पर सिंहराज के परिवार के सदस्य जिनमें बेदन,सरला,प्रेम अधाना,कविता,सुनील अधाना,प्रीतम अधाना,स्वराज अधाना,उधम अधाना,अनिता मंजू,मुन्दर,नैना,सौरभ,नैतिक,कनिष्का,खनक,श्वेता,सुश्मििता व रिश्तेदार तथा करीबी मित्र मौजूद थे।