फरीदाबाद : संत निरंकारी मिशन द्वारा ब्रांच फरीदाबाद में आज 26अगस्त, 2021 को सेक्टर 21 सी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में एक टिकाकरण शिविर का आयोजन किया जा गया |शिविर प्रात: 10 बजे से आरम्भ हो कर दोपहर 3:30 बजे तक चला, जिसमें 523लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई | यह शिविर यूपीएचसी मेवला महाराजपुर – बी.के अस्पतालके सहयोग से आयोजित किया गया जो पूर्णत: निशुल्क था | शिविर में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सम्बन्धित सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण ध्यान रखा गया | इस शिविर में जहाँ यूपीएचसी की स्वास्थ्य अधिकारी डा. गीता व उनके सहयोगी ने योगदान दिया वहीं संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने भी सेवा में भाग लिया|
