अग्रवाल महाविद्यालय में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन

Faridabad : अग्रवाल महाविद्यालय कीएलुमनाई एसोसिएशन के द्वारा पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता व सम्माननीय अतिथि के रूप में सीए पंकज मित्तल (संस्थापक सीए एकेडमिया) पधारे। पूर्व छात्र मिलन समारोह में महाविद्यालय के ऐसे भूतपूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया जो चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी सेवाएं समाज में दे रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता ने दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया। सरस्वती वंदना के पश्चात पौधा भेंट करकेअतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी एलुमनाई को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय के सभी एलुमनाई संस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और जिस प्रकार से आप अपने ज्ञान, विकास, शिक्षा, कौशल से महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं वह निश्चय ही गर्व की बात है। सम्माननीय अतिथि सीए पंकज मित्तल जी ने अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण कान्त  गुप्ता जी को इस प्रकार के पूर्व छात्र मिलन समारोह के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस कार्यक्रम से  असंख्ययादें पुनर्जीवित हो गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठतम एलुमनाई सीए कैलाश गुप्ता जी ने अपने स्वर्गीय पिता श्री कंवर लाल जी की स्मृति में तीन छात्रवृत्तियों की घोषणा की जो प्रतिवर्ष महाविद्यालय के तीन होनहारव गरीब विद्यार्थियों को दी जाएगी।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के सभी एलुमनाई को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सीए दीपक गर्ग, सीए विजेंद्र गोयल व सीए सतीश मित्तल जी ने महाविद्यालय से जुड़े अपने अनुभव व भावनाएं सांझा की। अग्रवाल महाविद्यालय की एलुमनाई एसोसिएशन के समन्वयक व कार्यक्रम संयोजक डॉ० के० एल० कौशिक के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफल हुआ। इस पूर्व छात्र मिलन समारोह मे महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ० जयपाल सिंह, डॉ० नरेश कमरा, डॉ० मनोज शुक्ला श्रीमती कमल टंडन व डॉ० अशोक निराला मोजूद रहे।