हम और आप सौशल वैलफैयर सोसाईटी के सहयोग से स्वच्छ रक्तदान शिविर लगाया

रोहतक ।  इन्हर व्हील क्लब रोहतक बलूमिंगडेल  द्वारा  भिवानी स्टैंड मे स्थित मैन चौक परं ं हम और आप सौशल वैलफैयर सोसाईटी के सहयोग से  स्वच्छ रक्तदान शिविर रैडक्रास सोसाईटी एवं पी.जी.आई.एम.एस. से आई ब्लड डोनेशन मोबाईल बस में डाक्टरों के सहयोग से स्वच्छ रक्तदान शिविर लगाया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया मुख्य अतिथि इन्हर व्हील क्लब रोहतक बलूमिंगडेल की प्रधान शीतल शर्मा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया तत्पश्चात स्वच्छ रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में महिलाओं का विशेष सहयोग रहा और उन्होंने रक्तदान किया। शिविर में डाक्टरों की टीम ने  57 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया। मुख्य अतिथि एवं क्लब सदस्यों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व जिला रैडक्रास सोसाईटी का प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया व रिफारशमैंट केला, जूस, पानी आदि दिया और प्रशासन के द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करते हुए सभी के हाथों को सेनिटाईज करवाया गया, सभी ने मास्क पहना हुआ था व सभी ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया।
इन्हर व्हील क्लब रोहतक बलूमिंगडेल की प्रधान शीतल शर्मा  ने कहा रक्त देना सबसे बड़ा पुन्य का काम है। रक्त ही ऐसी चीज है जिसको बनाया नहीं जा सकता और अपने शरीर से दिये गये खून से ही दूसरे की जिंदगी को बचाया जा सकता है। आपके द्वारा दिया गया खून चार जिदंगियों को नया जीवन देता है। अगले हफते स्वच्छ रक्तदान शिविर कैंप लगाया जाएगा।
रक्तदान शिविर में रैडक्रास सोसाईटी के सचिव देवेन्द्र चहल, समाज सेवी राजीव जैन, सरूची बधवार,  डा. राशि जैन, विकास मिश्रा, चिराग बेरी, भारत भूषण, प्रिन्स, मानिक गांधी, सिद्धार्थ, रवि मिश्रा, सुभाष गुप्ता आदि शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।