कार्यालय कार्यकत्र्ता के लिए कर्मक्षेत्र का केंद्र बिंदु होता है : मनोहर लाल

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने किया भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन और शिलान्यास
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और संगठन के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यालय एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता का कार्यालय से मन से जुड़ाव होता है। कार्यकत्र्ता एक इंट जितना योगदान अवश्य करें जिससे कार्यकत्र्ता का भावनात्मक जुडाव अपने कर्म क्षेत्र के साथ रहता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सेक्टर-15 स्थित फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू,प्रदेश उपाध्यक्ष जी.एल शर्मा, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा सरकार में मंत्री मूलचंद शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला प्रभारी सत्यप्रकाश जरावटा, मुख्यमत्री के राजनितिक सचिव अजय गौड़, विधायक सीमा त्रिखा,नरेन्द्र गुप्ता,राजेश नागर,नयनपाल रावत, हरविंद कोहली, संदीप जोशी, नीरा तोमर आदि मौजूद थे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी कार्यालय कर्मक्षेत्र का केंद्र बिंदु होता है। किसी भी कार्यालय का निर्माण करना कोई साधारण कार्य नहीं होता और आज फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्य को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मेरा सबसे पहला कार्यक्षेत्र भी फरीदाबाद रहा और मैने लंबे समय तक यहां संगठन के लिए अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला के लोगों ने हमेशा से ही संगठन के लिए बेहतरीन कार्य किया है और पिछले लोकसभा चुनाव में सभी नौ विधानसभा सीटों पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी एक सीट को छोडक़र सभी 8 सीटों पर हमारी पार्टी विजयी हुई। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक वोटरों को अपने साथ जोड़ें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने कहा कि संगठन के लिए 5 ‘क’ अर्थात् कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय, कोष तथा कार्यशैली जरूरी होते हैं। कार्यालय कार्यकत्र्ता को संस्कार देता है व्यवहार सिखाता है परिवार जैसा माहौल मिलता है और जीवन की दिशा देता है कार्यालय की भव्यता भवन की भव्यता से नहीं होती है हम काम की भव्यता की दृष्टि से कार्यालय को भव्य बनाते हैं। कार्यालय कार्यकत्र्ता को जीवन दृष्टि भी सिखाता है। कार्यालय के बजट पर बात करते हुए उन्होंने कहा हमारे कार्यालयों का निर्माण लोकसंग्रह से चलता है। कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा के नए कार्यालय के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय से निकलकर कई कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र की राजनीति की नई ऊंचाईयों को छुएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम जनता के लिए एक सेवा केंद्र के रूप में कार्य करेगा। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कार्यालय के शिलान्यास के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, उप महापौर मनमोहन गर्ग, पूर्व विधायक नागेन्द्र भडाना, टेकचंद शर्मा, धनेश अधलखा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।