फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के जिला पार्षद ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को मोदी कैबिनेट के दूसरे विस्तार में बिजली और भारी उद्योग मंत्रालय मिलने पर शनिवार को उनके निवास पर उन्हें पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णपाल गुर्जर को दो मंत्रालय देकर फरीदाबाद के लोगों का मान सम्मान बढ़ाया है, जिसके लिए यहां की जनता सदैव मोदी की ऋणी रहेगी। उन्होंने उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी ही देश की ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है। बीजेपी पार्टी देश और प्रदेश में लगातार लोगों को सुविधाएं देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर लगातार क्षेत्र की जनता के बीच में रहकर विकास कार्य करवाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए शहर में सडक़ों का सौंदर्य करण और लोगों को जाम से बचाने का काम किया है। शैलेंद्र नंबरदार ने उम्मीद जताई कि गुर्जर के मंत्रालय बढने से अब फरीदाबाद के विकास को नए पंख लगेंगे और यह जिला पहले की तरह विश्व के मानचित्र पर अपनी अमिट छाप बनाएगा।
