Faridabad : सेवा भाव चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा गजना लांबा ने अपना 40 वां जन्मदिन रक्तदान शिविर लगाकर मनाया इस अवसर पर ऐड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला और आईएसबीटीआई के ऑथराइज मोटीवेटर डॉ एमपी सिंह ने रक्त दाताओं की हौसला ऑफजाई करते हुए कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता है मानव का खून ही मानव के काम आता है इसलिए रक्तदान करने के लिए स्वस्थ व्यक्तियों को आगे आना चाहिए इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने गजना लांबा की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इस प्रकार जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने वाले लोग महान व्यक्तित्व के धनी होते हैं जो कि अधिकतर लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत होते हैं आपने यह बहुत अच्छी पहल की है इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने हिंदुओं का महान ग्रंथ भागवत गीता सप्रेम भेंट करके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम में संस्था के ट्रस्टी अनिता चौधरी ममता गगन बच्चू सिंह लांबा आकाश रावत दीपांशु होशियार लांबा की विशेष भूमिका रही इस अवसर पर समाजसेवी सुषमा यादव सोनू अहलावत जसवंत पवार प्रवीण ग्रोवर प्रवीण लोहिया राजेश कौशिक अर्जुन सेन नरवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस रक्तदान शिविर में सिविल हॉस्पिटल तथा रोटरी ब्लड बैंक की टीम के द्वारा रक्त लिया गया अंत में सफल आयोजन के लिए गजना लांबा ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और कहां कि डॉ एमपी सिंह मेरे मार्गदर्शक तथा प्रेरणा स्रोत हैं जिनकी वजह से मैं जनहित और राष्ट्रहित में कार्य सही से कर पा रही हो तथा भविष्य में भी समाज सेवा की गतिविधियां चलती रहेंगी
