आई.एल.आर. जसाना, में “REDUCE RECYCLE RESTORE ECOSYTEM – SAVE EARTH” विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
दिनांक 03/07/2021 को इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद के नेचर क्लब द्वारा “REDUCE RECYCLE RESTORE ECOSYTEM – SAVE EARTH” विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का गूगल मीट प्लेटफार्म पर सफल आयोजन किया गया जिसमे समस्त भारतवर्ष के कॉलेज व विश्वविद्यालयों से 722 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया I उक्त प्रतियोगिता अर्थ इनिसिएटिव फॉउन्डेशन एवं जैम एनवायरो मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली द्वारा प्रायोजित थी I कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती नीता श्रीवास्तव ने अपने स्वागत भाषण से किया I कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री आशुतोष कुमार, प्राध्यापक, एमिटी यूनिवर्सिटी, पटना ने गूगल मीट प्लेटफार्म पर जुड़कर अपने विचार व्यक्त किये व श्रोताओं के ज्ञान में वृद्धि की तथा श्रोताओं द्वारा प्रस्तुत प्रश्नो व समस्याओं के समाधान भी प्रस्तुत किये I इस अवसर पर संस्थान के अध्यापक गण, कर्मचारी व छात्रों ने हिस्सा लेकर वेबिनार को सफल बनाया I इस अवसर पर संसथान द्वारा ILR TIMES – NEWSLETTER के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया गया I संस्थान के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) जफर हुसैन द्वारा वेबिनार को सफल बनाने हेतु अतिथियों व श्रोताओं का धन्यवाद किया गया I इस वेबिनार के सफल आयोजन में संस्थान के विधि प्रवक्ता श्री विनोद कुमार सिंह व अंग्रेजी की प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया डांग की मुख्य भूमिका रही I कार्यक्रम का संचालन मिस सुप्रिया डांग ने किया I आज दिनांक 6/7/2021 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया जिसमे बी पी एस महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कला, सोनीपत की छात्रा अनीता ने प्रथम, तमिलनाडु डॉ अम्बेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा बी. यशस्वनी व उत्तराँचल यूनिवर्सिटी के छात्र तुषार राणा ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, पुणे की छात्रा सुस्मिता चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I
