आई.एल.आर. जसाना, में “21वीं सदी में कानूनी शिक्षा में बदलाव और सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन
आज दिनांक 18/06/2021 को इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद द्वारा “21वीं सदी में कानूनी शिक्षा में बदलाव और सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का गूगल मीट प्लेटफार्म पर सफल आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. रवि हांडा व प्रो.(डॉ.) जफर हुसैन ने अपने स्वागत भाषण से किया I कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो.(डॉ) नुज़हत परवीन खान, डीन, स्कूल ऑफ लॉ, बेनेट यूनिवर्सिटी, यू.पी. ने गूगल मीट प्लेटफार्म पर जुड़कर सम्बोधित करते हुए कहा की आज के समय में विधि शिक्षा में सुधार की आवश्यक्ता है I श्री प्रशांत प्रकाश, आई.एल.आर. के पूर्व छात्र एवं वकील, दिल्ली हाई कोर्ट ने कोविड-19 समय में न्यायालय की कार्यवाई पर प्रकाश डाला व अपने विचार व्यक्त किये I जिससे श्रोताओं के ज्ञान में वृद्धि हुई तथा श्रोताओं द्वारा प्रस्तुत प्रश्नो व समस्याओं के समाधान भी प्रस्तुत किये I इस अवसर पर संस्थान के अध्यापकगण, कर्मचारी व छात्रों ने हिस्सा लेकर वेबिनार को सफल बनाया I संस्थान के विधि के प्रवक्ता डॉ. मो. सलीम द्वारा वेबिनार को सफल बनाने हेतु अतिथियों व श्रोताओं का धन्यवाद किया गया और अंग्रेजी की प्रवक्ता सुप्रिया डांग ने कार्यक्रम का संचालन किया I

