फरीदाबाद/ इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद द्वारा बालश्रम उन्मूलन विषय पर एकदिवसीय वेबिनार का गूगल मीट प्लेटफार्म पर सफल आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हांडा ने अपने स्वागत भाषण से किया I कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिस मनन चतुर्वेदी, चाइल्ड राइट एक्टिविस्ट ने गूगल मीट प्लेटफार्म पर जुड़कर अपने विचार व्यक्त किये व श्रोताओं के ज्ञान में वृद्धि की तथा श्रोताओं द्वारा प्रस्तुत प्रश्नो व समस्याओं के समाधान भी प्रस्तुत किये I इस अवसर पर संस्थान के अध्यापक गण, कर्मचारी व छात्रों ने हिस्सा लेकर वेबिनार को सफल बनाया I संस्थान की विधि की प्रवक्ता मिस रीटा यादव द्वारा वेबिनार को सफल बनाने हेतु अतिथियों व श्रोताओं का धन्यवाद किया गया I इस वेबिनार के सफल आयोजन में संस्थान के विधि प्रवक्ता श्री विनोद कुमार व अंग्रेजी की प्रवक्ता मिस सुप्रिया डांग की मुख्य भूमिका रही I कार्यक्रम का संचालन मिस सुप्रिया डांग ने किया I
