जन्मदिन व शादी की वर्षगांठ पर पौधा लगाकर उसकी 3 साल तक करें देखभाल : मूलचंद शर्मा

कैबिनेट मंत्री ने राजा नाहर सिंह पार्क में किया पौधारोपण, लोगों से की अपील
फरीदाबाद, 05 जून । हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बल्लभगढ़ के राजा नाहरसिंह राजा नाहर सिंह पार्क में पौधारोपण करने के उपरांत देश प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने जीवन में वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। यही नहीं अपनी शादी की वर्षगांठ व जन्मदिन पर भी एक एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी 3 साल तक देखभाल करें।उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए जन भगीदारी जरूरी है। आमजन की भागीदारी के बिना कोई मुहिम सही रूप से क्रियान्वित नहीं की जा सकती है। पर्यावरण विध्दो/प्रेमियों के अनुसार सौ पौधे एक पुत्र सम्मान होते हैं। परिवहन मंन्त्री ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में देश को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता महसूस हुई है। जिसे देखते हुए आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जगह जगह सभी पौधारोपण कर रहे हैं। ताकि लोगों को भरपूर ऑक्सीजन और शुद्ध वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि आज पर्यावरण दिवस पर त्रिवेणी के पौधे लगाए गए जिसमें बड़, पीपल व नीम के अलावा फलदार और छायादार वृक्ष भी लगाए गए। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व उपस्थित सभी नेतागण और पर्यावरण प्रेमियों ने आज इस अवसर पर कोरोना महामारी में जीवन की जंग हार चुके देश प्रदेश के नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, पार्षद हरप्रसाद गोड़,राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी, प्रेम खट्टर, कैलाश वशिष्ठ, गजेंद्र वैष्णव,लखन बैनीवाल,अम्बिका शर्मा, नीलम सौरोत,अनुराग गर्ग, सोनू ठुकराल,हरीश धवन,प्रेम मदान,संजय जांगड़ा थाना प्रभारी संदीप सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।