आई. एल.आर. जसाना, फरीदाबाद में हिंदी विषय पर एकदिवसीय वेबिनार का सफल आयोजन

Faridabad : आज इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में एकदिवसीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया I इस वेबिनार में मुख्यतः “भारतीय संविधान की मौलिकताएं”, ”हिंदी में रोजगार की संभावनाएं” व “राजभाषा हिंदी” विषय पर अतिथि वक्ताओं ने प्रकाश डाला I कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हांडा ने अपने स्वागत भाषण से किया I कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ माया मालिक, अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, म. द. वि. रोहतक, डॉ. जंग बहादुर पांडेय, पूर्व विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, रांची विश्वविद्यालय, डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा, प्रोफेसर, हिंदी विभाग, गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धरम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पलवल और डॉ. हरी शरण वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रधान संपादक, IJOSC, फरीदाबाद आदि ने गूगल मीट प्लेटफार्म पर जुड़कर अपने विचार व्यक्त किये व श्रोताओं के ज्ञान में वृद्धि की तथा श्रोताओं द्वारा प्रस्तुत प्रश्नो व समस्याओं के समाधान भी प्रस्तुत किये I इस अवसर पर संसथान के अध्यापक गण, कर्मचारी व छात्रों ने हिस्सा लेकर वेबिनार को सफल बनाया I संस्थान के इतिहास के प्रवक्ता डॉ. आई. आलम द्वारा वेबिनार को सफल बनाने हेतु अतिथियों व श्रोताओं का धन्यवाद किया गया I कार्यक्रम का संचालन हिंदी की प्रवक्ता डॉ. संगीता वर्मा ने किया I