फरीदाबाद, 15 मई । कोरोना महामारी के चलते पूरे भारत में आमजनमानस प्रभावित हो रहा है। इस महामारी ने बेजुबान जानवरों के समक्ष भी खाने की समस्या पैदा कर दी है क्योंकि लॉकडाऊन के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे और इन बेजुबानों को खाना नसीब नहीं हो रहा। ऐसे में सडक़ों पर आवारा बेजुबान पशुओं के लिए पुलिस सहारा बनी हुई है। फरीदाबाद पुलिस कर्मी पशुओं को चारा खिलाने और बंदरों को पानी और केले की भी व्यवस्था कर रहे है ताकि भूख के मारे इन बेजुबान पशुओं को कोई परेशानी ना हो। चाहे थाना पुलिस हो या ट्रैफिक पुलिस सभी बेजुबान पशुओं के लिए सहारा बने हुए हैं इसका अंदाजा पुलिस की कार्यशैली से लगाया जा सकता है। एक तरफ पुलिस महामारी से लोगों को बचाने के लिए मास्क बांट रही है, फरीदाबाद जिले के विभिन्न एरिया में तैनात पुलिस के बीट ऑफीसर लगातार लोगों को इस संबंध में जागरूक कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस पशुओं के प्रति भी अपना इंसानियत का कर्तव्य निभा रही है। पुलिस कमिश्रर ओपी ङ्क्षसह ने सभी पुलिस थानों व चौकियों के प्रभारियेां को निर्देश दिए है कि आसपास जहां आवरा जानवर घूमते हो, उनके खाने पीने का प्रबंध करने में कोताही न बरते बल्कि ऐसा कार्य करके पुण्य के भागीदार बने।
