432 आक्सीजन कंसट्रेंटर खरीदने की घोषणा का किया स्वागत

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला फऱीदाबाद के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड के 432 आक्सीजन कन्सनट्रेटर खऱीदने की घोषणा का स्वागत किया और कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में लोगों की मदद करने और कार्यकर्ताओं का वर्चुअल बैठकों के ज़रिए मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस महामारी के दौरान लोगों को दवा, आक्सीजन व अन्य ज़रूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व्यक्तिगत तौर पर हरियाणा के सभी जिलों में जाकर सुविधाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। विदेशों से ज़रूरी दवाएं और आक्सीजन कन्सनट्रेटर मंगाए जा रहे हैं। विमान व रेलवे के माध्यम से दूर दराज के राज्यों से आक्सीजन मंंगवाकर आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर व अन्य वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में फऱीदाबाद का जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूर्णत: सजग है और लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रहा हैं। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन बैठक के माध्यम से जिला और मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जनसेवा के कार्यों पर लगातार चर्चा की जा रही है। भाजपा फऱीदाबाद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामाजिक सेवा के इस पुनीत कार्य में तन-मन और धन से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में युद्धस्तर पर कार्य कर रही है ताकि लोगों को कोरोना महामारी से बचाया जा सके और कोरोना की चैन को तोड़ा जा सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के सभी वर्गों के लोगों से कोरोना संक्रमित परिवारों को हरसंभव सहायता मुहैया करवाने की भी अपील की।