पुलिस चौकी नवीन नगर ने नाजायज असला रखने वाले एक आरोपी को किया काबू

 

फरीदाबाद: पुलिस चौकी नवीन नगर ने सराहनीय कार्य करते हुए अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है।

आरोपी की पहचान प्रिंस उर्फ संत कुमार निवासी जिला एटा उत्तर प्रदेश हाल निवासी संतोष नगर फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर नवीन नगर एरिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि आरोपी शौकिया तौर पर यह कट्टा यूपी से लेकर आया था।

पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।