वैष्णो देवी मंदिर की तस्वीरें:मास्क लगाकर हजारों भक्तों ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, देशी-विदेशी फूलों से सजा है मां का दरबार

आज मंगलवार से चैत्र मास के नवरात्र शुरू हो गए हैं। पहले दिन जम्मू के मां वैष्णो देवी के मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन किए। नवरात्र के लिए मंदिर प्रशासन ने पूरे मंदिर को देशी और विदेशी फूलों से सजाया है। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन ने भक्तों को मास्क लगाने के बाद भी मंदिर में दर्शन करने के लिए प्रवेश दिया। मंदिर को पूरी तरह से सैनेटाइज किया गया था। चैत्र नवरात्र के आने वाले दिनों में भी जिन भक्तों के पास कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट होगी, उन्हें ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

माता के दरबार में आने वाले सभी भक्तों को कोरोना महामारी से जुड़े सभी नियमों का पालन करना होगा। जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। सभी भक्तों के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजेशन का पालन करना अनिवार्य रहेगा।