फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पश्चिम बंगाल के चुनावों हेतु इतने महत्वपूर्ण मीडिया सैंटर में शामिल किए गए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली के कार्याे की शीर्ष नेताओं ने जमकर सराहना की है। जिस कार्यकुशलता से श्री जेटली ने वहां पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष जो माहौल बनाया है, उसकी न केवल शीर्ष भाजपा नेतृत्व प्रभावित है बल्कि कई केंद्रीय मंत्रियों ने उनकी कार्यकुशलता को खूब सराहा है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर देश के इतने महत्वपूर्ण मीडिया सैंटर के लिए तीन लोगों का चयन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सह संयोजक संजय मयूक, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और राजीव जेटली का नाम शामिल किया गया। भाजपा शीर्ष लीडरशिप द्वारा राजीव जेटली को दी गई इस जिम्मेदारी को लेकर हरियाणा के राजनैतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है और जिस प्रकार राजीव जेटली ने अपनी राजनैतिक सोच के चलते भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं का जो रूझान तैयार किया है, वह काबिले तारीफ है। भाजपा के वरिष्ठ केंद्रीय नेतृत्व उनके काम से प्रभावित है और दूसरी तरफ़ सूत्रों की माने तो हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उन्हें मुख्यमंत्री का राष्ट्रीय मीडिया देखने का दायित्व दे रखा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि उन्हें दिल्ली के लुटियन जोन में मुख्यमंत्री ने बकायदा कार्यालय भी मुहैया कराया हुआ है। दरअसल भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली पार्टी के प्रवक्ता पैनल में शामिल है और जब पूर्व वह हरियाणा के साथ-साथ देश के विभिन्न मुद्दों पर न्यूज चैनलों पर भाजपा सरकार की बातों को पुरजोर तरीके से डिबेट में उतारे थे, उनकी इस उम्दा कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पश्चिम बंगाल में मीडिया कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है। राजीव जेटली ने दूरभाष से बातचीत में बताया कि बंगाल की जनता पूरी तरह से परिवर्तन का मन बना चुकी है और यहां भाजपा प्रत्याशियों को लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे यह प्रतीत होने लगा है कि बंगाल में कमल खिलना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक जितने चरण के चुनाव सम्पन्न हुए है, उसमें भाजपा को बढ़त मिल रही है और आने वाली 2 मई को बंगाल की जनता का जनादेश पूरे देश की जनता के सामने आ जाएगा।
