फ्रैक्चर गैंग के एक आरोपी को पुलिस ने असले के साथ किया गिरफ्तार

 

आरोपी से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद

फरीदाबाद, 20 मार्च । थाना खेड़ी पुल पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए फ्रैक्चर गैंग के एक आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित पुत्र दलीप निवासी दहा थाना भूपानी फरीदाबाद के रूप में हुई है। प्रभारी थाना खेड़ी पुल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना खेड़ी पुल और भूपानी में मारपीट हाथ पैर तोडऩे, रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने, के तहत 5 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर थाना खेड़ी पुल एरिया से गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों के साथ मारपीट कर उनके हाथ पैर तोडऩे के काम करते थे ताकि लोगों में उनका भय बन सके और लोग आसानी से उनको रंगदारी दे सके। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।