फरीदाबाद, 18 मार्च । फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले दो लोगों को दयालबाग चौकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चौकी इंचार्ज एसआई विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रुपकिशोर पुत्र पप्पु शर्मा निवासी प्रहलादपुर अपने दोस्त आशू निवासी लाल कुआ के साथ मिलकर फर्जी बैक वाला बनकर ग्राहकों के पास फोन उन्हें एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर उनकी जानकारी लेते थे और रूपए खाते से पैसे निकाल लेते थे। पूछताछ में आरोपी ने बतलाया कि उन्होंने पांच खाते फर्जी पते देकर अलग-लग बैंक आँफ बरोदा व फैडरल बैक आँफ इडिया व कैनरा बैक व एक्सिस बैंक व यूको बैंक में खाता खुलवा रखे है जो काल सैन्टर मालिक आशु से एक खाता 10 हजार रुपयें पर महीना पर धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल के लिए आशू को दे रखें थे। आशु इन खातो को इस्तेमाल करता था। आरोपी रुपकिशोर के खातो बैक स्टेटमेंट निकलने पर केनरा बैक खाते मे सब से ज्यादा 19 लाख रूपये आये हुए ओर पैस आरोपी आशु ने निकाल रखे है ओर उपरोक्त खातों मे भी एक लाख से ज्यादा पैसो का आदान प्रदान है जो आरोपीयान उपरोक्त के खिलाफ धारा 420 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
