51 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

उडीसा से गाडियो में मंगाते थे गांजा, फिर गाडी में करते थे फरीदाबाद में सप्लाई
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह के निर्देशों पर मुकेश मल्होत्रा पुलिस उपायुक्त अपराध व अनिल कुमार यादव सहायक पुलिस आयुक्त अपराध फरीदाबाद के नेतृत्व में कार्य करते हुये सुमेर सिंह प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर -85 ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करो को सेक्टर-58 के एरिया से काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियो कि पहंचान फखरुद्दीन पुत्र खुर्शीद निवासी गांव घुडावली पलवल और एक महिला निवासी गुडग़ांव के रुप में हुई है। क्राईम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि सोमवार को क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 को सूचना मिली की कुछ आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर गाडिय़ों में भारी मात्रा में गांजा सप्लाई करते हैं जो सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने मौके से गाड़ी सहित एक औरत और एक उपरोक्त आरोपी को अवैध गांजा व गाड़ी सहित काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपी फखरुद्दीन ने बताया कि वह ईन्नुस निवासी सतलाका सोहना गुरुग्राम के साथ मिली कर नशा तस्करी का काम करता है और फरीदाबाद पलवल में गांजा की सप्लाई का काम करते है। आरोपियान उड़ीसा से बड़ी गाड़ी ट्रक रुक्क मे भारी मात्रा में गांजा मंगवाकर फरीदाबाद व इसके आसपास के क्षेत्रों में गांजा सप्लाई करने का काम करते है। आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि गांजा तस्करी में उसके साथ फकरुद्दीन के अलावा उसके पति ईन्नुस भी फरीदाबाद व आस पास के क्षेत्र में सप्लाई का काम करते है। आरोपी महिला ने बताया कि उसकी करीब छह-सात महीने पहले ईन्नुस के साथ दोस्ती हो गई थी जो करीब 4 महीने पहले दोनों ने निकाह कर लिया। उसके पति उसको अपने साथ लेकर इसलिए गांजा तस्करी करते थे ताकि महिला के उपर पुलिस को शक् ना हो। आरोपी महिला ने लालच के कारण ईन्नुस के साथ गांजा सप्लाई करने लगी जो कल को आबिदा ईन्नुस व उसके दो-तीन दोस्तों के साथ गाड़ी में गांजा सप्लाई के लिए ट्रांसपोर्ट नगर आई थी। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी ईन्नुस अपनी पत्नी को गाड़ी में छोडक़र, अपने अन्य साथियों के साथ मौका से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियो से एक गाड़ी बोलेरो, एक गाड़ी, 51 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार महिला के फरार आरोपी पति ईन्नुस एवं उसके अन्य साथियो को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।