मेरठ से लापता 13 वर्षीय नाबालिक लडक़ी को पुलिस टीम ने किया बरामद

फरीदाबाद। पुलिस टीम थाना ओल्ड फरीदाबाद ने सराहनीय कार्य करते हुए रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान मेरठ से लापता हुई एक लडक़ी को बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी थाना ओल्ड फरीदाबाद भीम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान एक नाबालिक 13 वर्षीय लडक़ी लावारिस हालत में मिली। महिला सिपाही द्वारा नाबालिक 13 वर्षीय लडक़ी से गहनता से पूछताछ की गई तथा उससे उसका घर का पता पूछा गया व लडक़ी ने अपनी मां का नंबर पुलिस टीम को बताया। पुलिस टीम द्वारा लडक़ी की मां से फोन द्वारा संपर्क किया गया लडक़ी की मां ने बताया कि उसकी लडक़ी अपने परिवार वालों से किसी बात पर गुस्सा होकर बिन बताए घर से चली गई और लापता हो गई। जिस पर 363 आईपीसी के तहत थाना ब्रह्मपुरी मेरठ में मामला दर्ज कर नाबालिग लडक़ी की तलाश शुरू की गई थी। प्रभारी थाना ओल्ड फरीदाबाद भीम सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत 13 वर्षीय नाबालिक लडक़ी को उसकी मां व थाना ब्रह्मपुरी पुलिस मेरठ यूपी के सकुशल हवाले किया हैं, जिस पर मेरठ पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस का शुक्रिया किया एवं लडक़ी की मां ने नम आंखों से पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद किया।