अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची पुलिस महानिरीक्षक
फरीदाबाद। समाज में महिलाओं की उपलब्धि और भूमिका को मान्यता देने के उद्देश्य से जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के महिला कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा स्वावलंबन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (अपराध, यातायात और राजमार्ग), गुरुग्राम डॉ. राजश्री सिंह मुख्य अतिथि रही तथा कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कल्याण प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ. नीतू गुप्ता और स्वावलंबन ट्रस्ट के संरक्षक गंगा शंकर मिश्र व अध्यक्षा श्रीमती मेघना श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी और विभिन्न गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। महिला दिवस पर बधाई देते हुए डॉ. राजश्री ने कहा कि अगर महिलाओं को उचित अवसर और सुरक्षित वातावरण मिले तो वह कुछ भी करने में सक्षम हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि खुद को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक महिला को मार्शल आर्ट्स अवश्य सीखना चाहिए ताकि वे किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए सक्षम बन सकें। इससे उनके आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। स्वावलंबन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव एवं जे.सी.बोस विश्वविधालय महिला संभाग की अध्यक्ष नीतू गुप्ता द्वारा समस्त पधारे हुये अतिथियों का स्वागत किया गया व महिला दिवस के विषय में अपने विचार व्यक्त किए गए। राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र मिश्रा द्वारा स्वावलंबन ट्रस्ट विस्तार एवं संगठन की गतिविधियो के विषय में बताया गया। उमेश उपाध्याय राष्ट्रीय संयोजक आई.टी प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम की ब्रांडिंग कर संस्था की 4 वर्ष की सारी गतिविधिया पीपीटी द्वारा प्रजेंट की गई । अतुल श्रीवास्तव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र गौड़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विनय खरे राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्रीमती परिणीता सिन्हा राष्ट्रीय संयोजक साहित्य प्रकोष्ठ, श्रीमती ममता श्रीवास्तव राष्ट्रीय संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, राम श्रीवास्तव राष्ट्रीय विधिक सलाहकार, डॉ.अंजु गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक, कौशल विकास, डॉ. आशुतोष निगम, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, श्रीमती शालनी कुलश्रेष्ठ संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संस्था की आगामी योजनाओं के विषय मे बताया गया। श्रीमती कमल धामिजा राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय सह- शिक्षा प्रकोष्ठ, श्रीमती सीमा सिंह प्रांत संयोजक-उप्र(साहित्य प्रकोष्ठ), श्रीमती मोना सहाय सह-संयोजक-उप्र(साहित्य प्रकोष्ठ) श्रीमती रचना निर्मल प्रांत संयोजक-दिल्ली (साहित्य प्रकोष्ठ) आदि के द्वारा महिला शशक्ति करण कवित प्रस्तुत की गई । इस अवसर पर बोलते हुए स्वावलंबन ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती मेघना श्रीवास्तव ने समाज में महिलाओं की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम में साहित्यकार सुदर्शन रत्नाकर की पुस्तक ‘उठो, आसमान छू लो’ और भावना सक्सेना की पुस्तक ‘कांच सा मन’ का विमोचन भी किया गया। नाटक मंचन में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
