जागरूकता के लिए रोड सेफ्टी क्विज का आयोजन किया गया:
जसलीन कौर

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रदेश के आदेशानुसार फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने नहर पार शिरणी साई बाबा स्कूल में रोड सेफ्टी क्विज का आयोजन मिस जसलीन कौर आईपीएस, डीसीपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में 31 दिसंबर 2024 को संपन्न हुआ जिसमें आपदा प्रबंधन के विषय विशेषज्ञ और सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डॉ एमपी सिंह ने निष्पक्षता से क्विज प्रतियोगिता संपन्न कराई ।
उक्त कार्य में रोड सेफ्टी इंस्पेक्टर राजेश कुमार की अहम भूमिका रही । इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार, एसएचओ ट्रैफिक विनोद कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर दर्पण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिर्डी साईं बाबा संस्था के संस्थापक डॉ मोतीलाल गुप्ता और विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती बीनू शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। इस प्रतियोगिता में लेवल वन में सेंट एल्बन स्कूल से जैड डुडेजा प्रथम, गर्वित सेकंड और द्रोणाचार्य स्कूल से हर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। लेवल 2 में डिस्कवरी कान्वेंट स्कूल से धुर्व बंसल ने प्रथम, आदित्य स्कूल से खुश भाटी ने द्वितीय, रावल पब्लिक स्कूल से लक्ष्य ने तृतीया स्थान हासिल किया।लेवल 3 में होली चाइल्ड स्कूल से आर्यन प्रथम, रावल कान्वेंट स्कूल से रिया द्वितीय, रावल कान्वेंट स्कूल से नैंसी तृतीय रहे । लेवल 4 में इंस्टीट्यूट आफ लॉ रिसर्च से विकास प्रथम और विक्रम द्वितीय तथा आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद से नितिन तृतीय रहे।
