रोटरी क्लब पलवल संस्कार 10 जोड़ों का कराएगा सामूहिक विवाह

रोटरी क्लब पलवल संस्कार 10 जोड़ों का कराएगा सामूहिक विवाह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

रोटरी क्लब पलवल संस्कार द्वारा सामूहिक विवाह समारोह रविवार 29 दिसंबर 2024 को ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता रोटरी क्लब पलवल संस्कार के अध्यक्ष अरविंद गोयल करेंगे, जिसमें 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, खेल मंत्री गौरव गौतम, राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नगर, पूर्व विधायक दीपक मंगला, नकुल भारद्वाज (मेंबर बी जे पी ओवरसीज कमेटी), हरीश वशिष्ठ (जिला उपायुक्त पलवल), श्रीमती कुमुद गुगनानी (न्यायाधीश फैमिली कोर्ट, पलवल), डॉ नरेश कुमार (जॉइंट कमिश्नर नगर निगम सोनीपत), जितेंद्र कुमार (सीईओ जिला परिषद पलवल), उपमा अरोड़ा (डीपीओ पलवल), ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह राणा (पूर्व मेंबर एच पीए एस सी), जितेंद्र भारद्वाज (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन), रोटरी डिस्ट्रिक्ट 30 11 से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ महेश त्रिखा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट डॉ रवि गुगनानी, रो. विजय जिंदल (डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), रो. धीरज भूटानी (डिस्ट्रिक्ट ग्रांट सब चेयर),रो नीरज भूटानी (डिस्ट्रिक्ट चेयर एडमिन),रो विनोद गुप्ता (असिस्टेंट गवर्नर),रो दिनेश रघुवंशी (अंतरराष्ट्रीय कवि) यह सभी गणमान्य व्यक्ति वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस सामूहिक विवाह समारोह के प्रोजेक्ट चेयरमैन मोहित गोयल व संयोजक सचिन जैन ने शहर के गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि इस समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करें।